33.2 C
Dehradun
Wednesday, May 13, 2026


spot_img

बाबा केदार के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी

रुद्रप्रयाग। वीकेंड के चलते बाबा केदार के दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं की संख्या में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि देखी गई। यात्रियों की भारी आमद को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में सुरक्षा व यातायात के पुख्ता इंतजाम पहले से ही सुनिश्चित किए गए थे। ​सोनप्रयाग शटल सेवा केंद्र पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने अपनी पूर्व-नियोजित रणनीति के तहत भीड़ को चरणबद्ध तरीके से नियन्त्रित किया। आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए यात्रियों को कुछ देर के लिए शटल को रोकते हुए पैदल गौरीकुण्ड की ओर भेजा गया, पुलिस की इस सक्रियता से सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड के यात्रा मार्ग पर निरन्तर गतिशीलता बनी रही। यात्रियों के आगे बढ़ने के बाद शटल सेवा यथावत रखी गई। ​पूरी यात्रा के दौरान पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ कतार प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से निरन्तर जरूरी दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की दुविधा न हो। पुलिस टीम ने सेवाभाव का परिचय देते हुए बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सहायता को विशेष प्राथमिकता दी। ​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग व समस्त पुलिस बल के आपसी तालमेल से भारी भीड़ के बावजूद यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रही। रुद्रप्रयाग पुलिस भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!