33.2 C
Dehradun
Wednesday, May 13, 2026


spot_img

एफआरआई मे वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “वन तरंग” आयोजित

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान सम-विश्वविद्यालय देहरादून के छात्र क्लब द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “वन तरंग” का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति कंचन देवी, महानिदेशक, भा.वा.अ.शि.प.कार्यक्रम की मुख्य अतिथिथीं, तथा ऋचा मिश्रा, कुलपति एवं निदेशक, व.अ.सं. विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्वागत भाषण विश्वविद्यालयके संकायाध्यक्ष (शैक्षिक) डॉ. दिनेश कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने कुचिपुड़ी, गरबा, नाटी, गढ़वाली, घूमर, लावणी एवं कथक जैसे विविध लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ लोक, अर्ध-शास्त्रीय एवं बॉलीवुड गीतों की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली पारंपरिक वेशभूषाओं पर आधारित रैंप वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। कंचन देवी कुलाधिपति एवं ऋचा मिश्रा, कुलपति ने विद्यार्थियों की ऊर्जावान एवं मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना की, जिन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को अत्यंत सुंदर एवं लयबद्ध ढंग से प्रतिबिंबित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके भावी जीवन एवं सभी आगामी प्रयासों में सफलता हेतु अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!