एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
अल्मोड़ा। आज प्रातः 09:00 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना प्राप्त हुई कि कालीमठ रोड पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा के निर्देशन में अग्निशमन रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर सुरक्षित रूप से हटाया तथा कुछ ही समय में मार्ग को यातायात हेतु पुनः सुचारु कर दिया।




