24.2 C
Dehradun
Friday, May 8, 2026


spot_img

बद्रीनाथ धाम में चला संयुक्त सफाई अभियान

चमोली। विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम में आज पुलिस, आईटीबीपी एवं एसडीआरएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जवानों ने मंदिर परिसर, तप्त कुंड, नदी किनारे एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।
चारधाम यात्रा में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए धाम की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु सभी जवान पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ सफाई अभियान में जुटे दिखाई दिए। हाथों में झाड़ू और सफाई उपकरण लेकर जवानों ने न केवल कूड़ा-कचरा हटाया, बल्कि श्रद्धालुओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर एवं तप्त कुंड क्षेत्र में फैले प्लास्टिक, कचरे एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। वहीं अलकनंदा नदी किनारे भी विशेष सफाई अभियान चलाकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया गया।
पुलिस, आईटीबीपी एवं एसडीआरएफ के जवानों ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि धाम की पवित्रता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रद्धालु कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा प्लास्टिक एवं गंदगी फैलाने से बचें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!