36.7 C
Dehradun
Wednesday, June 3, 2026


spot_img

पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में आज पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना (वित्तीय वर्ष 2026-27) की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना की प्रगति, व्यवस्थाओं एवं गुणवत्ता संबंधी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस दौरान योजना के प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद के समस्त विद्यालयों के लिए सप्ताह के प्रत्येक दिन हेतु साप्ताहिक मेन्यू तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता, पोषण मानकों एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएम पोषण योजना के अंतर्गत भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि विद्यालयों में समय-समय पर विशेष भोज (स्पेशल मील) का आयोजन किया जाना आवश्यक है, जिससे बच्चों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो तथा विद्यालयों के प्रति उनका जुड़ाव और उत्साह बढ़े। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को सुझाव दिया कि प्रत्येक विद्यालय में न्यूट्री गार्डन (पोषण वाटिका) विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसरों में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक फल एवं सब्जियों का उत्पादन किया जा सके। उन्होंने कहा कि न्यूट्री गार्डन बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने के साथ-साथ उन्हें पौधों के महत्व के प्रति भी जागरूक करेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाईं, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!