36.7 C
Dehradun
Sunday, June 14, 2026


spot_img

15 मिनट का चेयर योग सत्र भी शारीरिक तनाव को कम करने में अत्यंत प्रभावी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में चेयर योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा के निर्देशन में चेयर योग सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने चेयर योग सत्र की सराहना करते हुए जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मात्र 15 मिनट का चेयर योग सत्र भी मानसिक एवं शारीरिक तनाव को कम करने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होता है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से नियमित योगाभ्यास अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग अत्यंत आवश्यक है तथा बेहतर जीवनशैली के लिए इसका निरंतर अभ्यास किया जाना चाहिए। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. चंद्रकला भैंसोड़ा ने आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक लोगों से प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही योग दिवस को जन-जन का उत्सव बनाया जा सकता है। इस अवसर पर योग विशेषज्ञों द्वारा दैनिक जीवन में योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि योग के नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर में लचीलापन आता है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव में सहायता मिलती है। प्राणायाम एवं ध्यान मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद को कम कर एकाग्रता एवं सकारात्मकता बढ़ाने में सहायक हैं। साथ ही योग शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाकर ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करता है। चेयर योग सत्र में अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक, मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाईं सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img