26 C
Dehradun
Wednesday, June 17, 2026


spot_img

पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया को प्रतिष्ठित सतत विकास लक्ष्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया

हरिद्वार। पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हरिद्वार को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित सतत विकास लक्ष्य सम्मान एसडीजी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के सहयोग से आयोजित समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किया। यह पुरस्कार संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पैनासोनिक ने किए प्रभावशाली सामुदायिक विकास कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त मान्यता है।यह सम्मान विशेष रूप से पैनासोनिक की उन कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों को मान्यता प्रदान करता है जिन्होंने गरीबी उन्मूलन,उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सम्मानजनक रोजगार एवं आर्थिक विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन्स इंडिया की ओर से यह सम्मान सौरभ गुप्ता उप महाप्रबंधक मानव संसाधन,प्रशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व दल के सदस्यों तथा परियोजना क्रियान्वयन सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रहण किया गया।पैनासोनिक में सामाजिक उत्तरदायित्व केवल एक दायित्व नहीं बल्कि समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की कंपनी की मूल कार्य दृष्टि का अभिन्न अंग है।वर्षों से कंपनी ने कौशल विकास,स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा तथा आजीविका संवर्धन के क्षेत्रों में अनेक प्रभावशाली कार्यक्रम संचालित किए हैं जिनके माध्यम से समुदायों में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया गया है।

आकाश सांगोले मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व प्रमुख पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा सतत विकास लक्ष्य सम्मान 2025 प्राप्त करना हमारे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने के हमारे सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। पैनासोनिक में हमारा विश्वास है कि उद्योग जगत की भूमिका केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की भी है।एंकर कौशल विद्यालय जैसी पहलों के माध्यम से पैनासोनिक ने युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उनकी रोजगार क्षमता और आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाया है।कंपनी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं तक पहुँच बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।शिक्षा के क्षेत्र में पैनासोनिक ने विद्यालयी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने,डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा वंचित समुदायों के बच्चों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।वहीं आजीविका संबंधी पहलों के माध्यम से महिलाओं,कारीगरों,किसानों एवं अन्य कमजोर वर्गों को कौशल उन्नयन तथा उद्यमिता विकास के जरिए सशक्त बनाया गया है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img