संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। प्रख्यात निशानेबाज एवं पद्मश्री से सम्मानित स्वर्गीय जसपाल राणा की श्रद्धांजलि सभा (त्रयोदशी संस्कार) में सम्मिलित होने के लिए आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे जहां सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे भेंट की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौन, देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज, पद्मश्री से सम्मानित स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। स्व. जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से भारतीय निशानेबाजी को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। राष्ट्र और राज्य के गौरव को बढ़ाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मझौन, देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्वर्गीय जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा भगवान से इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा, खजान दास, सांसद डॉ. महेश शर्मा, अजय भट्ट, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, विधायक पंकज सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




