28.2 C
Dehradun
Friday, May 8, 2026


spot_img

अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

कोटद्वार। प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध बढ़ते अपराध, अनुसूचित जाति समाज के युवाओं के साथ उत्पीड़न तथा जनसमस्याओं के विरोध में आज महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार के तत्वावधान में झंडा चौक, कोटद्वार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और महिलाओं, युवाओं एवं कमजोर वर्गों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने अपने संदेश में कहा कि चंपावत की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है तथा दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने रैतपुर, सतपुली की घटना पर भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शासन प्रशासन की प्रताड़ना से आहत होकर किसी युवा को अपनी जान गंवानी पड़े, यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गैस वितरण अव्यवस्था पर उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन संवेदनशीलता एवं प्रभावी प्रबंधन के साथ कार्य, करे, तो जनता विशेषकर महिलाओं को इस प्रकार की असुविधाओं और लंबी कतारों में खड़े होने की नौबत नहीं आएगी। कांग्रेस वक्ताओं ने हाल ही में मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वक्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी उस मामले में पूर्ण एवं त्वरित न्याय की अपेक्षा कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर सरकार को संवेदनशील एवं जवाबदेह होना चाहिए। इसके अतिरिक्त वक्ताओं ने रैतपुर, सतपुली में एक अनुसूचित जाति नवयुवक के पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या करने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती हैं। साथ ही कोटद्वार में बढ़ती गैस वितरण अव्यवस्था को गंभीर समस्या बताते हुए कहा गया कि महानगर घोषित होने के बावजूद शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भेदभावपूर्ण व्यवस्था के कारण आमजन, विशेषकर महिलाओं, को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने कहा कि यदि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी आज कोटद्वार का प्रतिनिधित्व कर रहे होते, तो महिलाओं को गैस सिलेंडर के लिए घंटों कड़ी धूप में लाइन में खड़ा होने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाती। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के अधिकार एवं आमजन की सुविधाओं के प्रति सरकार की उदासीनता अत्यंत चिंताजनक है। यदि सरकार शीघ्र जनहित के मुद्दों पर गंभीर कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस आंदोलन को और व्यापक करेगी। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण, पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, विधानसभा कोटद्वार अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत,होशियार सिंह बिष्ट, महामंत्री हेमचंद पवांर, संरक्षक दान सिंह रावत, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सुयाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकुश घिल्डियाल, संरक्षक प्रवीन जोशी, धर्मेंद्र, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया नीरज बहुगुणा, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमित राज, महामंत्री मानशेर सिंह सैनी, पदमेंद्र सिंह, अभिषेक , वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रावत, दिनेश रावत, शहनाज़ शमशीर, लक्ष्मी नेगी, संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, संरक्षक चंद्रमोहन सिंह नेगी, उर्मिला, सुशीला, राजन चार्ल्स, विनोद नेगी, देवेंद्र सिंह नैथन, जनक भाटिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शिवम भूषण समेत जिला एवं महानगर कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं जनसमस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!