33.2 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

ट्रैफिक ब्लॉक होने से कई ट्रेनों का बदलेगा रूट

देहरादून। मुरादाबाद-बरेली रेलखंड पर रेलपथ अनुरक्षण एवं संरक्षा कार्यो के चलते इस माह में अलग – अलग दिनों में ट्रैफिक ब्लाॅक लिया जाएगा। इसका असर मंडल में संचालित होने वाली ट्रेनों के आवागमन पर पड़ेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर और नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि मुरादाबाद – बरेली रेलखंड पर टैंम्पिंग कार्य के चलते 4 जुलाई से 31 जुलाई तक 25 ट्रैफिक ब्लाॅक स्वीकृत किए गए हैं। इस दौरान गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़ – डिबू्रगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस को 3, 5, 7, 10, 12, 14, 16, 19, 21, 23 और 29 जुलाई को मुरादाबाद – चंदौसी – कंैट मार्ग से संचालित किया जाएगा। ट्रेन का रामपुर रेलवे स्टेशन पर आगमन नहीं होगा। बरेली जंक्शन के बजाय बरेली कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव दिया जाएगा। गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी – कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन को 3 व 29 जुलाई को मुरादाबाद – चंदौसी – बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। इस दौरान ट्रेन रामपुर, मिलक, कलक्टरगंज स्टेशन से नहीं गुजरेगी। बरेली जंक्शन के बजाय ट्रेन बरेली कैंट स्टेशन पर ठहरेगी। गाड़ी संख्या 13042 जम्मूतवी – हावड़ा एक्सप्रेेस को भी 6 जुलाई को मुरादाबाद – चंदौसी – बरेली कैंट मार्ग से संचालित किया जाएगा। सीनियर डीसीएम ने बताया कि गाड़ी संख्या 15211 दरभंगा – अमृतसर एक्सप्रेस 4, 6, 9, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 24, 28 व 30 जुलाई को 45 मिनट और 24 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर चलेगी। गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर – सहरसा एक्सप्रेस 4, 8, 11 और 15 जुलाई को 30 मिनट, गाड़ी संख्या 14603 नरपतगंज – अमृतसर एक्सप्रेस 24 जुलाई को 90 मिनट, गाड़ी संख्या 55301 मुरादाबाद – लालकुआँ पैसेंजर और गाड़ी संख्या 15128 नई दिल्ली – बनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को 30 – 30 मिनट जबकि गाड़ी संख्या 20506 नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 26 जुलाई को 90 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जाएंगी।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img