23.3 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

महिला को गोली मार, खुद को भी गोली से उड़ाया

देहरादून। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चकराता निवासी एक युवक ने त्यूणी निवासी महिला को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। महिला कल्याणपुर में किराए के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती है। घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।

आज समय 10:19 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकासनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कल्याणपुर क्षेत्र में एक बंद घर में गोली चलने की आवाज आई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विकासनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस द्वारा तोड़ते हुए अंदर प्रवेश किया गया। घर के अन्दर कमरे में एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था मे तथा एक पुरुष मृत अवस्था में पड़े थे, घायल महिला को पुलिस द्वारा तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहाँ से उसे ग्राफ़िक एरा अस्पताल रेफेर किया गया, जहाँ वर्तमान में उसका उपचार चल रहा है।

मृतक पुरुष की पहचान कमलेश पुत्र दौलत सिंह निवासी हयो, थाना चकराता, देहरादून तथा घायल महिला की पहचान संगीता नेगी पत्नी प्रीतम सिंह निवासी ग्राम भटाणु त्यूणी जनपद देहरादून के रुप में हुई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की उक्त मकान रविन्द्र बिष्ट पुत्र त्रिलोक सिंह का है, जिसमे संगीता नेगी अपने 02 बच्चो के साथ किराए पर रहती थी। मौके से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है। फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img