19.3 C
Dehradun
Tuesday, October 20, 2026


spot_img

UKSSSC Exam Postponed: कनिष्ठ सहायक और सहायक लेखाकार समेत कई परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1, वैयक्तिक सहायक और सहायक लेखाकार समेत विभिन्न पदों के लिए प्रस्तावित लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। आयोग ने 18 अक्टूबर 2026 को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। परीक्षाएं स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों को अब नई परीक्षा तिथियों का इंतजार है।

25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होनी थीं परीक्षाएं

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 78/2026 के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1 और वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित थी। ये पद सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय से संबंधित हैं।

वहीं, विज्ञापन संख्या 79/2026 के तहत विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार और अन्य पदों के लिए लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी थी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए दोनों परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

जल्द जारी होंगी नई परीक्षा तिथियां

आयोग के अनुसार, स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तिथियां यथाशीघ्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। फिलहाल परीक्षा स्थगित करने के विस्तृत कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।

अभ्यर्थी कहां चेक करें नया अपडेट?

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नई तारीखों और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी जारी रखें और नई तिथियों से संबंधित जानकारी के लिए केवल आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img