31.4 C
Dehradun
Monday, June 15, 2026


spot_img

विशेष आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर आयोजित

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला कार्यालय परिसर में विशेष आधार नामांकन एवं अद्यतन शिविर आयोजित किया गया। शिविर उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहा, जो विभिन्न कारणों से अब तक आधार पहचान से वंचित थे। शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयु के 23 नागरिकों का पहली बार आधार पंजीकरण किया गया, जिनमें 5 दिव्यांगजन भी शामिल रहे। आधार बनने के बाद अब वे सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य, बैंकिंग एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के 5 बच्चों का भी आधार पंजीकरण किया गया। शिविर में कुल 65 लाभार्थियों को आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 28 नए आधार पंजीकरण तथा 37 आधार कार्डों में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सहित अन्य विवरणों का अद्यतन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। आधार केवल पहचान पत्र नहीं, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे लोगों की पहचान कर समयबद्ध आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया ने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में कुछ लोगों का पंजीकरण नहीं हो सका, जिन्हें निकटतम आधार सेवा केंद्र पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि आधार से वंचित पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। शिविर के सफल आयोजन में ईडीएम सचिन भट्ट, जनार्दन नौटियाल, सुनील कुमार, अंकित मुंडेपी, अभिषेक पोखरियाल सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img