देहरादून 25 अप्रैल। स्नेहा दून एकेडमी ने वर्ष 2026 की कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है। सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्रा नंदिनी कुमारी ने 92.6% अंक प्राप्त कर पूरे उत्तराखंड में 25वां स्थान हासिल किया और आयुष छेत्री ने 89.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अदीबा और काजल ने 84.8% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, अंशु कुमारी ने 86.6% अंक प्राप्त कर कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अलीना और शहाना परवीन ने 86.2% एवं 85.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




