देहरादून। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती को “सामाजिक समरसता दिवस” के रूप में मनाया एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उतरांचल प्रेस क्लब में किया गया। बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उत्तराखंड सरकार में नियुक्त कैबिनेट मंत्री खजान दास, अशोक वर्मा, बलजीत सोनी को पगड़ी एवं बुके से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के संघर्ष, शिक्षा एवं बलिदान की बदौलत ही हमें अधिकार प्राप्त हुए। साथ ही उन्होंने अपील की कि आरक्षण की बदौलत राजनीति एवं शिक्षा में आगे बढ़ चुके लोगों को साथ मिलकर सामाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास करना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जनहित में अपेक्षित कार्य कर रहे हैं और उनके नकल विरोधी कानून की बदौलत ही राज्य में बिना पर्ची और खर्चे के अभ्यर्थी सरकारी नौकरी पा रहे हैं।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक, अध्यक्ष दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सम्मान में उनके जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ निर्माण किया। भाजपा ने ही डॉ अम्बेडकर को अपेक्षित सम्मान दिया, जबकि कांग्रेस ने डॉ अम्बेडकर की हमेशा उपेक्षा की। अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार,दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री श्री अशोक वर्मा, श्री बलजीत सोनी ने कहा कि डॉ अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी l
कार्यक्रम में नाट्य भूषण लक्ष्मी नारायण, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भारत भूषण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश राजोरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण चौहान, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिडला, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला, राज्य अनुश्रवण समिति समाज कल्याण में सदस्य एडवोकेट सपना वाल्मीकि, प्रदेश महामंत्री दिनेश चमन, एससी/ एसटी सब प्लान कमेटी के सदस्य जयपाल वाल्मीकि, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य राकेश पार्चा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, भाजपा एससी मोर्चा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र घेयल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति नीतू वाल्मीकि, छावनी परिषद में सभासद कमल राज, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिका छेत्री, विनोद गोडियाल, कुलवंत सूद, विक्रम टांक, मनोज खेरवाल, संयम कुमार, बोबी कुमार आदि उपस्थित रहे.




