देहरादून। असली जन नेता कोई हैं तो वह त्रिवेंद्र सिंह रावत है। श्री रावत के दिल में अपने प्रदेश वासियों के लिए कितना दर्द है, इसका मुझे आज प्रत्यक्ष प्रमाण देखने को मिला। वास्तव में श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसा कोई और हो नहीं सकता। उनका आज ऐसा रूप देखने को मिला जिससे मुझे उनका दिल से धन्यवाद अदा करने का मन हुआ। आज दोपहर के समय ईसी रोड़ देहरादून में दो स्कूटी की टक्कर हो गई, दोनों स्कूटी को चला रही युवती व महिला घायल हो गई। तभी वहां से उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। उन्होंने सड़क दुर्घटना को देखा तो उन्होंने तत्काल अपना काफिला रुकवा लिया और दोनों घायलों से उनका हाल जाना, इतना ही नहीं उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को अपनी गाड़ी से उसके घर छुड़वा। वह काफ़ी देर तक वहीं रुके रहे। इस दौरान ना ही वहां कोई कैमरा था और ना ही कोई रील बना रहा था। श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आज काफी व्यस्त कार्यक्रम था, उसके बावजूद उनका इस तरह अंजान लोगों के लिए रुकना और उनकी मदद करना निश्चित रूप से उनके उच्च व्यक्तित्व को दिखाता है। यह बात का भी प्रमाण है की त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने हर प्रदेशवासी की चिंता करते हैं, वह वास्तव में एक जन नेता हैं।




