25.4 C
Dehradun
Wednesday, June 3, 2026


spot_img

पौड़ी पुलिस ने दिखाई सख्ती वाहन, सीज कर की चालानी कार्यवाही

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पौड़ी। दैनिक चेकिंग के दौरान 06 शराबी चालकों के वाहन सीज करने के साथ ही कुल 112 चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में पुलिस द्वारा वाहनों की सघनता से चेकिंग करने के साथ ही उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। जनपद में दैनिक यातायात चेकिंग अभियान के दौरानः- कार्यवाही करते हुए 06 वाहन चालकों (कोटद्वार-04, यातायात कोटद्वार-02) को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा, जिस पर चालकों के वाहन सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए। वहीं ओवरस्पीड एवं रैश ड्राइविंग,मोबइल फोन प्रयोग कर वाहन चलाना,खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले (यातायात कोटद्वार-08, लक्ष्मणझूला-06, श्रीनगर-07, कालागढ़-03, यातायात श्रीनगर-06) वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 112 चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गई।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!