26.1 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

नई ऊंचाइयों पर पहुंची श्री केदारनाथ धाम यात्रा

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग,25 मई।  श्री केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। यात्रा ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और अब तक 842699 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के बावजूद प्रशासन द्वारा यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक श्रद्धालुओं के लिए रहने, भोजन, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही यात्रा मार्ग और धाम में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालु प्रशासन की सराहना कर रहे हैं। इंदौर से बाबा केदारनाथ के दर्सन के लिए आये गजेंद्र ठाकुर ने अपने यात्रा वृतांत के बारे में बताते हुए कहा कि वे पैदल ही मंदिर पहुचे इस दौरान उन्होंने प्रसासन द्वारा प्रदान की गई व्यवस्थाओ का उपयोग करा बताया कि पूरे रास्ते भर में उन्हें पेयजल व्यवस्था दुरुस्त मिली ,सोचालय भी साफ सुथरे थे कहा कि उन्हें धाम में रहने खाने पीने की सभी सुविधाएं अच्छी लगी,  सामली उत्तरप्रदेश से आये सजीव कुमार ने बताया कि धाम में जिस प्रकार की भीड़ है उसे प्रसासन द्वारा अच्छे से मैनेज किया गया है साथ मे इतने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाये करना आसान नही होता उन्होंने प्रसासन की तारीफ की की प्रसासन द्वारा धाम उच्च स्तर की व्यवस्थाये की हुई है। वही मुंबई से आये हुए श्रद्धालु हर्षित ने कहा कि धाम में उन्हें सारी व्यवस्था अच्छी लगी है उन्होंने कहा कि यहां प्रसासन की टीमें हर समय श्रद्धालुओं की मदद के लिए ततपर रहती है उन्होंने सभी कर्मचारियों के व्यवहार की तारीफ भी की।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!