31.7 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

जिला एवं महानगर कार्यकारिणियों की घोषणा की

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 5 जून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से प्राप्त अनुमोदन एवं संस्तुति के उपरांत की गई है। घोषित कार्यकारिणियों में संगठनात्मक जिला पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, कोटद्वार ग्रामीण, कोटद्वार महानगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार महानगर, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की महानगर, रुड़की ग्रामीण, देहरादून महानगर, पछुवादून देहरादून, महानगर रुद्रपुर, काशीपुर महानगर, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ, डीडीहाट,़ तथा चंपावत सहित विभिन्न जिलों एवं महानगरों की कार्यकारिणियाँ सम्मिलित हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने नव-घोषित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाएँगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुँचाते हुए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा प्रदेश में कांग्रेस संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुख बनाने में योगदान देंगे। महासचिव संगठन/प्रशासन राजेन्द्र सिह भण्डारी ने कहा कि अवशेष जनपदों की भी कार्यकारियों शीध्र ही घोषित कर दी जायेगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img