32.2 C
Dehradun
Monday, June 29, 2026


spot_img

जनपद स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रिमास बैठक संपन्न

रुद्रप्रयाग। जिला सभागार कक्ष में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पुनरीक्षण समिति की जनपद के जिला स्तरीय अधिकारियों बैंक नियंत्रक  एवं शाखा प्रबंधकों के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च त्रैमासिक तक की बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रगति की समीक्षा की गई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए बैंकों और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंक एवं विभिन्न विभाग आपसी तालमेल और सहयोग के साथ कार्य करें, ताकि स्वरोजगार, आजीविका संवर्धन, ऋण वितरण तथा अन्य जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समयबद्ध समाधान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी विभाग मिल-जुलकर कार्य करें और योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके और जनपद के विकास को नई गति प्राप्त हो उन्होंने बैंकों को निर्देश दिया है कि ऋण संबंधी प्रकरणों को सलीकरण से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों को समय पर पूर्ण करने  वाले अधिकारी व बैंक अधिकारी को स्मृति चिह्न देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार,लीड बैंक अधिकारी अरुण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश तथा समाज कल्याण अधिकारी टी.एस. मलेठा,उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. दिवाकर पन्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img