21.6 C
Dehradun
Friday, October 9, 2026


spot_img

महापौर श्री शंभू पासवान ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित; आईडीपीएल इंटर कॉलेज को ‘बेस्ट ग्रीन अवेयरनेस एक्टिविटी’ का पुरस्कार

ऋषिकेश। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ऋषिकेश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP), नगर निगम ऋषिकेश, उत्तराखंड शासन एवं लक्ष्य सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वच्छ वायु जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री शंभू पासवान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर आयुक्त श्री विजय नाथ शुक्ल एवं सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने स्वच्छ वायु एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वायु स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आज चेक के माध्यम से पुरस्कार राशि वितरित की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹15,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹10,000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹5,100 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

‘बेस्ट ग्रीन अवेयरनेस एक्टिविटी’ (Best Green Awareness Activity) श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आईडीपीएल इंटर कॉलेज, ऋषिकेश को ₹25,000 की पुरस्कार राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की सराहना की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छ वायु, पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें पर्यावरण हितैषी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

नगर निगम ऋषिकेश स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषणमुक्त शहर के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर नागरिकों एवं शिक्षण संस्थानों से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img