18.2 C
Dehradun
Tuesday, June 2, 2026


spot_img

चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता : श्वेता चौबे

टिहरी। एसएसपी श्वेता चौबे ने कोतवाली कैंपटी का औचक निरीक्षण कर मसूरी बैंड से नैनबाग-डामटा चारधाम यात्रा मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया और चौकी नैनबाग की नवआवंटित भूमि का भी जायजा लिया इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। कोतवाली कैंपटी के औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यों, महिला हेल्प डेस्क, शिकायत पंजिका, आपदा एवं यात्रा प्रबंधन से संबंधित तैयारियों एवं कार्यालयीय व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण, जनसुनवाई की गुणवत्ता तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

चारधाम यात्रा-2026 एवं पर्यटन सीजन के दृष्टिगत यात्रा मार्गों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पुलिस सहायता केंद्रों, पार्किंग व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जीवन आश्रम मोड़ पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए। कोतवाली कैंपटी क्षेत्रान्तर्गत चौकी नैनबाग हेतु नवआवंटित भूमि का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति, सीमांकन, आधारभूत सुविधाओं एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। टिहरी पुलिस चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!