26.2 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

एचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार

देहरादून 01 जुलाई। एचडीएफसी बैंक के निदेशक मंडल ने सोमवार को पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया। एचडीएफसी बैंक ने नियमित सूचना में बताया कि निदेशक मंडल (बोर्ड) ने राजीव कुमार को 4 साल के लिए बैंक का स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 30 जून 2026 से प्रभावी होगी। बैंक ने कहा कि उनकी नियुक्ति भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी मिलने पर निर्भर है। केंद्रीय बैंक से मंजूरी मिलने के बाद राजीव कुमार को 3 साल के लिए बैंक का अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। यह नियुक्ति आरबीआई की मंजूरी वाली तारीख से लागू होगी। वह अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जिन्होंने मार्च में नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफ़ा दे दिया था। बैंक ने कहा कि वित्त सेवा विभाग (2017-2020) के सचिव के तौर पर राजीव कुमार ने ऐसे समय पर पद संभालना था जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कई चुनौतियों से जूझ रहे थे। इनमें बड़ी मात्रा में बिना पहचान वाली -निष्पादित परिसंपत्ति, पूंजी की कमी, इक्विटी और कर्ज का गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दे थे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img