36.2 C
Dehradun
Friday, April 24, 2026


spot_img

आवासीय बस्ती के समीप हुई आगजनी की घटना

पौड़ी, 24 अप्रैल। आवासीय बस्ती के समीप लगी आगजनी की घटना पर त्वरित कार्रवाई कर समय रहते काबू पाया। आज फायर यूनिट श्रीनगर को सूचना प्राप्त हुई कि बुघाड़ी रोड के समीप आवासीय बस्ती के पास आग लग गई है, जो लगातार आसपास के क्षेत्र में फैलते हुए भीषण रूप धारण कर रही है।

फायर सीजन के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद की समस्त फायर यूनिटों को पूर्व से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा आगजनी की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस देने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी फायर यूनिट श्रीनगर के नेतृत्व में एक फायर टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा  रोड स्थित आवासीय बस्ती के समीप लगी आग को बुझाने हेतु राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। फायर यूनिट टीम द्वारा वन विभाग के कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त अभियान चलाकर आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया तथा आग को आसपास के रिहायशी क्षेत्र में फैलने से समय रहते रोक दिया गया।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!