36.2 C
Dehradun
Friday, April 24, 2026


spot_img

मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

कोटद्वार। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित मानव एकता दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर नेगी जी ने शिविर का अवलोकन किया तथा रक्तदान कर रहे युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं के इस महान योगदान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सर्वोच्च दायित्व का प्रतीक है। अपने प्रेरणादायी संबोधन में नेगी जी ने कहा,एकता में ही शक्ति निहित है, और जब समाज मानवता के भाव से एकजुट होकर कार्य करता है, तो वह किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। संत निरंकारी मिशन द्वारा दिया गया मानव एकता का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है, बल्कि समाज में परस्पर सहयोग, संवेदना और भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करता है। यह एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम बिना किसी भेदभाव के मानवता की सेवा कर सकते हैं।नेगी जी ने उपस्थित युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि, रक्तदान महादान है, जो जीवन देने का कार्य करता है। यह समाज को जोड़ने और मानवता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया, जिससे मानव सेवा और एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।कार्यक्रम का समापन मानवता, सेवा एवं एकजुटता के सशक्त संदेश के साथ हुआ।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!