23.7 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

विशेष जनसेवा शिविर आयोजित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, काफलीगैर में सेवा पखवाड़ा के तहत विशेष जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्रीमती पार्वती दास ने किया।
शिविर में 205 लोगों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं से संबंधित 93 आवेदन भी प्राप्त हुए।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया तथा आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक श्रीमती पार्वती दास ने अधिक से अधिक लोगों से सेवा पखवाड़ा शिविरों में भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img