हरिद्वार। जनपद को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका असर धरातल पर भी दिखाई देने लगा है। जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और गति मिलेगी इसके लिए आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान सफल बनाने एवं इसमें और गति लाने के लिए विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉली प्रदान की गई है जिन्हें विकास भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कर दोनों विकास खण्डों के लिए रवाना किया गया तथा विकास खण्डों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में शामिल होकर क्षेत्र के कूड़ा उठाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, नोडल अधिकारी स्वच्छता चन्द्रकातं मणि त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




