संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून,23 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पर योग और ध्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने और साथ ही योग और ध्यान का व्यापक प्रचार प्रसार कर जन-जन में जागरूकता फैलाने पर डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला को ग्लोबल योगा इंस्पिरेशन अवार्ड 2026 प्रदान किया गया है।इससे पहले डॉ. पसबोला को योग और ध्यान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए योग एवं ध्यान में मानद डॉक्टरेट एवं प्रोफेसरशिप सम्मान सहित अन्य कई सम्मान प्रमाणपत्रों सहित प्राप्त हो चुके हैं। यह सम्मान मिलने पर डॉ. पसबोला को सभी शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की जा रही है।
परिचय :- डॉ. (प्रो.) डी.सी. पसबोला उत्तराखंड में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, देहरादून में चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार से यौगिक सांइस में डिप्लोमा, हाबिल्ड से प्रमाणपत्र, बुद्धा सीईओ फाउंडेशन, बैंगलोर, महावतार फाउंडेशन, बैंगलोर एवं शुभ योगा फैमिली से ध्यान (मेडिटेशन) में प्रमाणपत्र प्राप्त हैं। श्री श्री योगा, बैंगलोर से सुदर्शन क्रिया में प्रशिक्षण प्राप्त भी है। कई संस्थानों से 108 सूर्य नमस्कार में प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। साथ ही योग और ध्यान के क्षेत्र में हाबिल्ड तथा श्री श्री योगा द्वारा आयोजित गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस कार्यक्रमों में प्रमाणपत्र भी प्राप्त कर कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त ब्रीदिंग तकनीकी ग्लोबल एक्सपर्ट माइकल बीजकर द्वारा प्राणायाम (ब्रीदिंग तकनीकों) में प्रशिक्षण प्राप्त हैं।




