हरिद्वार 19 मई। बीती 14 मई को भगतोवाली झबरेड़ा निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली झबरेडा में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक गायब हो गया है और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। उक्त प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया।
बीती 15 मई को बच्चे को सकुशल बरामद कर एक आरोपित को पकडा दो फरार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया।
फरार वांछित/ इनामी आरोपित की तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक झबरेडा के नेतृत्व में वांछित आरोपित की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तलाश शुरू की गई।
फरार दूसरा इनामी आरोपी रविंद्र पुत्र मांगेराम को लाठरदेवा शेख पनियाला रोड से पकडा गया।आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई एक अन्य फरार इनामी आरोपित की तलाश जारी ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी- रविंदर पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम जलालपुर कल्लनपुर (सकरपुर )थाना पुरकाजी
जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश )
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- इंस्पेक्टर इंचार्ज विजय सिंह, एसआई जय सिंह राणा, एसआई गिरीश सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रामवीर, हेड कॉन्स्टेबल विकास, कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह और कॉन्स्टेबल मुकेश तोमर।




