27.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

कारों के शीशा तोड़ने हुड़दंगी गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

  • ऑपरेशन प्रहार के तहत शीशा तोड गैंग के 5 सदस्य हुड़दंग करते गिरफ्तार
  • रात के वक्त पार्क की गयी वाहनों के तोडते हैं शीशे, पूर्व मे भी कई घटनाएं आ चुकी हैं सामने
  • मानक पर खरे उतरे इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्य, चिन्हित कर गिरफ्तार करने में मिली मदद
  • नशे के है आदी आरोपी नशे में करते थे हुड़दंग, पहले भी मारपीट के मामलों मे जा चुके हैं जेल

हरिद्वार 19 मई ।  पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार कोतवाली कनखल पुलिस आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार ताबडतोड कार्यवाही कर रही है। बीती 17 मई की रात पुलिस टीम ने गाडियों के शीशे तोड़ने और लडाई झगडा/ हुड़दंग करने के आरोप में 5 युवकों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपी- वंश पुत्र कैलाश उम्र 20 वर्ष, सचिन पुत्र भूरे उम्र 20 वर्ष, विषु पुत्र पप्पू उम्र 23 वर्ष, सोनू पुत्र रामसुधार उम्र 24 वर्ष और सूरज उर्फ भानू पुत्र शिवनन्दन सैनी उम्र 19 वर्ष सभी आरोपी हनुमानगढी थाना कोतवाली कनखल जनपद हरिद्वार के निवासी हैं।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- एएसआई नन्द किशोर, हेड कॉन्स्टेबल जितेन्द्र शाह, कॉन्स्टेबल सतेन्द्र रावत और कॉन्स्टेबल उम्मेद सिहं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img