38.4 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

जनपद में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

संदीप गोयल/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग।  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानों पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ के अनुरूप योग को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के प्रमुख स्थलों—गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग, श्री केदारनाथ धाम तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर ऊखीमठ सहित जनपद के विभिन्न स्थानों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने कहा कि योग न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और अनुशासन का भी संचार करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में योग कार्यक्रम के उपरांत गुलाबराय मैदान परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का भी आह्वान किया गया। जनपद के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के केंद्र श्री केदारनाथ धाम तथा श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर ऊखीमठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं रुद्रप्रयाग प्रभारी सतीश लखेड़ा, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रघुवीर सिंह पाल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. दीपा तिलारा, योग प्रशिक्षक अखिलेश सती एवं उनकी टीम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img