39.7 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में जांच कर्ता अधिकारी मौके पर उभयपक्षों की मौजूदगी में पूर्ण पारदर्शिता से शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान समेत आयोजित विभिन्न दिवसों को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि इन दिवसों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 45, पुलिस विभाग की 09, पूर्ति की 05, जिला पंचायत राज विभाग की 03, खण्ड विकास अधिकारी की 02, एएमए जिला पंचायत की 01, बीईओ की 01, विद्युत की 01, डूडा की 01 एवं नगर निगम की 01 कुल 69 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संवेदनशीलता से शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर सीडीओ श्री सुमित राजेश महाजन, उपजिलाधिकारी सदर श्री सुबोध कुमार, तहसीलदार सदर श्री जसमेंदर समेत सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img