20 C
Dehradun
Wednesday, May 6, 2026


spot_img

‘वोकल फॉर लोकल’से आत्मनिर्भर बनेगा उत्तराखण्ड : भरत सिंह चौधरी

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

रुद्रप्रयाग, प्रदेश के ग्राम्य विकास, लघु उद्योग एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने मंगलवार को विकासभवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। ग्राम्य विकास मंत्री ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, खादी ग्रामोद्योग तथा लघु उद्योगों से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनके उत्पादों की मार्केटिंग व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वरोजगार आधारित योजनाओं का प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उत्पादों की गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांव आत्मनिर्भर होंगे तो प्रदेश भी आत्मनिर्भर बनेगा। ग्रामोद्योग और लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर ही पलायन रोका जा सकता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा सकते हैं। बैठक में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता योजना के तहत अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैंकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर ऋण प्रक्रिया को सरल करने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!