देहरादून. उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा चंपावत में बिना किसी विषय में बेवजह भ्रम एवं प्रोपेगेंडा फैलाए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर द्वारा पटेल नगर में जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन कर कांग्रेस की जनविरोधी राजनीति का विरोध किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनता को गुमराह करने एवं असत्य तथ्यों के आधार पर राजनीति करने का प्रयास किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रहित, विकास एवं जनभावनाओं के सम्मान के लिए भाजपा सदैव प्रतिबद्ध है।




