देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ देहरादून जीएमएस मंडल देहरादून ने आज सम्मान समारोह में समाज में किये जा रहे रचनात्मक कार्यक्रम के क्रम में संजय कुमार गर्ग को अग्र भूषण सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पटका ओढ़ाकर माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह के रूप में शील्ड भेंट की गई। इस अवसर पर विनय गोयल, राजेंद्र गोयल विनोद गोयल संजय गुप्ता, संजय कुमार गर्ग, अनिल जैन, राज्य मंत्री विशाल गुप्ता, पारस गोयल आदि उपस्थित रहे।




