31.7 C
Dehradun
Saturday, July 11, 2026


spot_img

स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। तीनपानी बाईपास पुल पर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लालकुआं की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पुल के घुमाव पर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को पुलिस ने उपचार हेतु चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।  वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की सड़क हादसे की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पुल पर रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम को घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से प्राप्त हुई, वैसे ही पुलिस और प्रशासनिक के अधिकारी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर तीन घायलों को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लालकुआं की ओर से आ रही स्कॉर्पियो संख्या यूके 04 यू-7275 ने तीनपानी पुल के घुमाव पर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। आनन फानन में दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराते हुए दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक राहुल राजपूत, शिवम और आशु गौरा पड़ाव के रहने वाले है, जबकि आदि टम्टा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है, हादसा तीन पानी के पास एनएच 109 के फ्लाईओवर पर हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img