देहरादून। हरित उत्तराखण्ड के संकल्प एवं वृक्षारोपण अभियान के क्रम में हरेला पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियो ने कहा की पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करें।
उत्तराखंड के पारम्परिक हरेला पर्व के अवसर पर आज श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों ने रूद्राक्ष और कई अन्य औषधीय गुण वाले पेड़ो को मन्नु गंज पार्क में रोपण किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने कहा की वृक्षारोपण तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति लगाए गए पौधे के संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प ले। पौधे केवल हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य का आधार भी बनते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखण्ड के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
पौधारोपण करने वालों मे मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, संजीव गुप्ता, डा. नितिन अग्रवाल, डा. विरेन्द्र सिंह मेहरा, राहुल माटा व अन्यलोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और इन पौधों को जीवन परितंत्र देख भाल करने का संकल्प भी लिया।




