32.9 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

व्यापारी महासम्मेलन : ऑनलाइन से लड़ो, स्वदेशी अपनाओ

देहरादून। दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल, पटेल नगर इकाई द्वारा आयोजित “व्यापारी महासम्मेलन” में शुक्रवार रात्रि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित हुए। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। मंच संचालन मुख्य सलाहकार संजय गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. राजीव कुमार, राज्यमंत्री अशोक वर्मा, राज्यमंत्री दिनेश अग्रवाल एवं भाजपा नेता अर्चित डावर विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल एवं डॉ. राजीव कुमार ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, “कई विदेशी ऑनलाइन कंपनियां भारतीय बाजार पर कब्जा कर रही हैं। हम जाने-अनजाने में उनका प्रयोग कर अपना पैसा भारत से बाहर भेज रहे हैं। हमें ऑनलाइन खरीदारी कम से कम करनी है और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी है, जिससे भारत का पैसा भारत में ही रहे।” उन्होंने व्यापारियों को ONDC प्लेटफॉर्म से जुड़ने एवं अपनी दुकान को ‘डिजी दुकान’ बनाने का सुझाव भी दिया। अपने संबोधन में कश्मीरी लाल ने कहा, “हमें पंकज मैसोन से मिले हुए कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन इनके काम करने के जज़्बे से हम अत्यंत प्रभावित हैं। आज हम इन्हें एक और दायित्व सौंप रहे हैं। हम पंकज मैसोन को ‘स्वदेशी व्यापारी जागरण मंच, उत्तराखंड प्रदेश का संयोजक’ नियुक्त करते हैं।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिस निष्ठा से मैसोन दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल को संचालित कर रहे हैं, उसी तरह इस नए दायित्व का भी बखूबी निर्वहन करेंगे और प्रदेश भर के व्यापारियों को स्वदेशी के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल द्वारा पटेल नगर इकाई के अध्यक्ष श्री अमरदीप सिंह ‘बींकू’ एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य में भी एकजुट होकर व्यापारी हित में कार्य करने का आह्वान किया। सम्मेलन में “हर घर स्वदेशी” का संकल्प लिया गया एवं ऑनलाइन के दुष्प्रभावों के विरुद्ध जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पटेल नगर कार्यकारिणी का भी हुआ विस्तार अर्चना आनंद और जगजीत बने संरक्षक, मनोज सूरी बने कोषाध्यक्ष,  बृजेश भाटिया और राजेंद्र भाटिया बने सलाहकार नियुक्त हुए। इस अवसर पर करतार सिंह, गोविंद मोहन, अवतार मुनियाल, गुरमीत सिंह बग्गा, हरमिंदर सिंह, राम सिंह, हरीश आनंद, अमरदीप सिंह, दीपक चांदना , सुमित कुमार, पवन मेहंदीरत्ता, प्रवीण माटा, मनोज सूरी, दीपक पाराशर, बलजीत सिंह, सचिन कथूरिया, अजय कथूरिया, अमन गुलाटी, मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, संरक्षक विश्वनाथ कोहली, संरक्षक रवि मल्होत्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, सचिव विनय नागपाल, महामंत्री पंकज डीडान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल,  युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, युवा सचिव रजत गुप्ता, मीडिया प्रभारी करण सहगल और उदित पांडे , संयोजक अशोक अग्रवाल, केवल कुमार, सुमित कोहली, त्रिवेश खुराना, दीपू नागपाल, मोहित भटनागर, सुरिंदर भाटिया, हेम रस्तोगी, संजीव श्रीवास्तव, संजय शर्मा, सन्नी कुमार, जसपाल खंडूजा, ज्योति नरूला, विनोद कक्कड़, अतुल रस्तोगी अन्य कई व्यापारी गण मौजूद रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img