28.4 C
Dehradun
Sunday, June 14, 2026


spot_img

भारतीय नौसेना का जहाज तारकश सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा

देहरादून, 14 जून। भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तारकश, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी चल रही परिचालन तैनाती के क्रम में सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा। यह जहाज सेशेल्स तटरक्षक बल के जहाज पीएस ज़ोरोएस्टर को भारत से सेशेल्स तक ले गया, जिसका जीआरएसई, कोलकाता में जी-मरम्मत कार्य पूरा हो चुका था। यह निर्माण और रखरखाव के क्षेत्र में एक स्थायी समुद्री साझेदारी को प्रदर्शित करता है। यह पारगमन हिंद महासागर क्षेत्र में साझा समुद्री चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए अंतर-संचालनीयता को भी रेखांकित करता है। इस यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा, सरकार और सेशेल्स रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, और सेशेल्स सरकार को आवश्यक साजो-सामान और महत्वपूर्ण उपकरण सौंपे जाएंगे। इस बंदरगाह भ्रमण का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच सौहार्द, पारस्परिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img