32.9 C
Dehradun
Sunday, June 28, 2026


spot_img

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षणेतर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर सेमवाल निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून। उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षणेतर एसोसिएशन की प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव आज सेंट एग्नेस इंटर कालेज (भोर का तारा) नैशबिल्ला रोड देहरादून में चुनाव अधिकारी मनोरथ पांडेय एवं चुनाव पर्यवेक्षक जगमोहन चावला की देख-रेख में संपन्न हुआ।

इस चुनाव में सर्वसम्मति द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष पद पर बीडी सेमवाल एवं महामंत्री पद पर पुष्कर राज बहुगुणा तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश प्रसाद गैरोला को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। साथ ही जनपद देहरादून की कार्यकारिणी का चुनाव भी संपन्न कराए गए। जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर प्रदीप उनियाल एवं जिला मंत्री पद पर आरती नौटियाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर जगमोहन सिंह चावला को चुना गया है।

नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष बीडी सेमवाल ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति, कार्मिकों के हितों की रक्षा तथा कार्मिकों के विकास हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आगे चलकर कहा है कि वे संगठन की गरिमा, एकता तथा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोमुखी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष बीडी सेमवाल ने कहा कि वह कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण के संबंध में यथाशीघ्र सरकार एवं विभाग को ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे, क्योंकि अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों को अवकाश नगदीकरण की सुविधा देय नहीं है। अवकाश नगदीकरण की मांग कई वर्षों से लंबित है। राज्य सरकार द्वारा राजकीय कर्मचारियों की भांति सभी लाभ एवं सुविधा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों को दिया जा रहा है। जबकि अवकाश नगदीकरण की सुविधा से कार्मिकों को वंचित रखा गया है।

निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष बीएस पंवार एवं महामंत्री संजय कुमार गर्ग तथा कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष मनोरथ पांडेय को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा संगठन हित में लगातार किए गए कार्यों को हमेशा संगठन के इतिहास में स्मरण किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी व चुनाव पर्यवेक्षक ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी बताते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए धन्यवाद अदा किया गया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने नव निर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री सेमवाल ने कहा है कि संगठन की मजबूती, सदस्यों की एकजुटता और जनहित के प्रति समर्पण ही हमारी प्राथमिकता होगी। इस अवसर कई जनपदों के कार्मिक उपस्थित हुए। जनपद अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, चमोली गढ़वाल, रुद्रप्रयाग तथा देहरादून जनपद के सभी कार्मिकों ने निर्वाचन प्रक्रिया में अपना योगदान देकर साक्षी बने है। चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न रूप से शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव अधिकारी द्वारा संपन्न कराया गया है।

इस अवसर पर सेंट एग्नैश इंटर कालेज (भोर का तारा) के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य तथा विद्यालय के कार्मिकों द्वारा की गई शानदार व्यवस्था हेतु आभार व्यक्त किया गया है। इस कार्यक्रम में दिनेश पंवार जिलाध्यक्ष चमोली गढ़वाल, दिनेश चन्द्र सेमवाल जिलाध्यक्ष टिहरी गढ़वाल, अनुराग जगवाण जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, नारायण दत्त पांडेय अध्यक्ष नैनीताल, सूर्य प्रकाश ध्यानी, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष विजयनंद डोंगरियाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष भोला सिंह नेगी, जिला संरक्षक पौड़ी गढ़वाल,  जगमोहन चावला, अनिल पुरोहित, धीरेंद्र गुसांईं, प्रदीप चमोली, श्रीमती ऋतु तिवारी, एस नेगी, पंकज सिंह, जय सिंह, उमाशंकर डबराल, शिव प्रसाद भट्ट, ऋषि सिंह, सरबजीत सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img