25.9 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

पीड़ित परिवार ने दिया नेहरू कॉलोनी थाने में धरना

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के मोथरोवाला नई बस्ती के 24 वर्षीय सुमित पाल की 8 जुलाई जो लापता होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में आज पीड़ित परिवार के साथ महिला कांग्रेस ने नेहरू कॉलोनी थाने में धरना देकर न्याय की मांग की। इस दुखद घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिलना चाहिए और मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं हर पहलू से गहन जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोषी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। दुःख की इस घड़ी में हम पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और उनके न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे। ईश्वर दिवंगत सुमित पाल की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img