29.8 C
Dehradun
Monday, June 15, 2026


spot_img

जिलाधिकारी ने जन सुनवाई में सुनीं 33 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, मुआवजा भुगतान, पेड़ों की लॉपिंग कराने आदि को लेकर कुल 33 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान रेंतोली गांव के 10 परिवारों को “हर घर नल, हर घर जल” योजना के तहत कनेक्शन उपलब्ध न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को मामले की जांच कर आज शाम तक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं नगर निकायों को अभियान चलाकर नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को कंधार-पत्थरखानी सड़क पर ग्रामवासियों की उपस्थिति में पिलर लगाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आवासीय क्षेत्रों के निकट खड़े पेड़ों से उत्पन्न खतरे के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने और विद्युत विभाग को जहां-जहां बिजली की लाइनें पेड़ों को छू रही हैं, वहां तत्काल लॉपिंग की कार्रवाई  करने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज देवलधार में जीव विज्ञान विषय संचालित किए जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव नहीं है, उनमें शिकायतकर्ताओं को कार्रवाई की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराया जाए। साथ ही शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img