24.6 C
Dehradun
Monday, June 15, 2026


spot_img

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने आज सचिवालय में सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान गणना फार्म वितरण वाले शीर्ष जनपदों की सराहना करते हुए उन जनपदों को दूसरे चरण में फार्म डिजिटाईजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य अभी राज्य के औसत से कम है, उन विधानसभा क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत गणना फार्म वितरण और डिजिटाईजेशन करने के कार्य में हेल्पिंग हेंड के रुप में अतिरिक्त मोबाइल टीमों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश में सोमवार शाम 4 बजे तक 88.48 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में ऑनलाइन गणना फार्म भरने का आंकड़ा बहुत कम है, वहां व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शेडो एरिया में मोबाइल टीम और आईटी टीम को भेजा जाए ताकि जो क्षेत्र नेटवर्क विहिन हैं, उन बीएलओ को सहायता दी जा सके। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपदों में बीएलओ एप्प के नए मॉड्यूल्स का प्रशिक्षण 10 से 12 बीएलओ के छोटे-छोटे समूहों में किया जाए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं को कोई भी दस्तावेज नहीं देने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी जनपदों में मतदाता टोल फ्री नंबर 1950 पर सहायता के लिए कॉल की जा सकती है । इसके अतिरिक्त राज्य स्तर पर 1800 3300 1950 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी और ईआरओ उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img