देहरादून। आज कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के स्याही देवी मंडल में कठपुड़िया से कलोड़िया (कतूनियां) तक मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य (लम्बाई 1.850 कि.मी. स्वीकृत लागत 55.60 लाख) का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि सड़कें केवल संपर्क का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे किसी भी क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि की जीवन रेखा होती हैं। सोमेश्वर की सम्मानित जनता को बेहतर कनेक्टिविटी देना और उनके जीवन को सुगम बनाना मेरा मुख्य संकल्प है। हम उत्तराखंड को हर क्षेत्र में एक आदर्श और सशक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, महामंत्री नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल, अशोक जलाल,वीरेंद्र चिलवाल, वीरेंद्र, महेंद्र बिष्ट, ललित तिवारी जी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भुवन चंद्र, पान सिंह, नवीन आर्य, विजय भंडारी, जगदीश तिवारी, तारा दत्त, राजू रावत, विपिन,हरीश रौतेला, हरीश बिष्ट, प्रकाश जीना, राजेंद्र जोशी, हीरा सिंह आदि उपस्थित रहे।




