18.4 C
Dehradun
Saturday, September 26, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी के दूरदर्शी नेतृत्व मे खेलो का हो रहा सम्रग विकास:डा. नरेश बंसल

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज मे सासंद नरेश बंसल के तत्वधान मे होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज
सांसद डा. नरेशबंसल ने 26सितम्बर शनिवार को किया उद्घाटन

आज देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज मे सासंद नरेश बंसल के तत्वधान मे खेल,शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आगाज हुआ।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें मंच देने के लिए प्रत्येक साल आयोजित होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिता के महामुकाबले आज शुरु हुए।देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आज सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने उद्घाटन किया।इस अवसर पर सांसद नरेश बंसल ने सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का ध्वज फहराया व तिरंगे गुब्बारे हवा मे उड़ाए।सांसद बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व कलेम्प बजा कर रेस भी शुरु कराई व खिलाड़ियों संग कब्बडी खेली।

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी मे चकराता,विकासनगर,सहसपुर,कैंट,मसूरी,राजपुर एवं रायपुर समेत सात विधानसभा के विधानसभा स्तर पर विजयी खिलाड़ियों ने कई खेलों में हिस्सा लिया। जिसमें अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के दौरान कब्बडी,वालीबाल,एथलेटिक्स,खो-खो, खो-खो, पिट्टू,मुर्गा झपट खेल हुए।जिसमे 7 विधानसभा सीटों से 1372 खिलाड़ीयो ने विभिन्न खेलो मे हिस्सा लिया।अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में भाग लेने वाले बालक व बालिका खिलाड़ीयो का जोश देखते ही बनता था।

सांसद नरेश बंसल के तत्वधान मे होने वाली सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी मे कुछ खेलो मे सीधी प्रतियोगीता भी शुरू हुई। जिसमे सीधी प्रतियोगीता फुटबाल,बेडमिंटन,मलखम्ब,गोलीकंचा और रस्साकशी मे हुई।इसमे कुल 500खिलाड़ीयो ने भाग लिया।

सांसद डा. नरेश बंसल ने कुछ खेलो के विजेता खिलाड़ीयो को मेडल प्रदान किए।

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि यह आयोजन युवा खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उत्साहजनक भागीदारी से जमीनी स्‍तर की बढ़ती खेल संस्कृति को दर्शाता है।भारत के प्राचीन ज्ञान ने हमेशा मन और शरीर के तालमेल को महत्व दिया है। उन्होंने खेलों को केवल प्रतिस्पर्धी गतिविधियों की बजाय, चरित्र निर्माण का शक्तिशाली साधन बताया, जो अनुशासन, दृढ़ता, समूह भावना और नियमों का सम्मान जैसे मूल्य विकसित करते हैं। ये गुण व्यक्तिगत विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक हैं।संसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन की जमीनी स्तर पर इन मूल्यों को पोषित करने में अहम भूमिका है।डा. नरेश बंसल ने पिछले 12 वर्षों में भारत के खेल तंत्र में आए संरचनात्मक बदलाव का उल्‍लेख किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और स्वदेशी खेलों को समर्थन दिए जाने जैसी पहल राष्ट्र के विकास का समग्र दृष्टिकोण दर्शाती है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी जी के नेतृव मे प्रदेश मे खेलो का समग्र विकास हो रहा है।

युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग की चुनौती पर डा. बंसल ने कहा कि ने कहा कि खेल, नशामुक्त भारत के निर्माण के सबसे प्रभावी उपायों में से एक हैं। उन्होंने युवाओं से नशीली दवाओं को ना कहने और खेलों को हां कहने का आह्वान किया। उन्‍होंने जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ और सक्रिय युवा ही एक मजबूत राष्ट्र का आधार है।सांसद बंसल ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

डा. नरेश बंसल ने बच्चों और युवाओं को खेलों में भाग लेने को प्रोत्साहित करने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों का आह्वान करते हुए चरित्र निर्माण और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने संतुलित शिक्षा प्रणाली का पक्ष रखा, जो शिक्षा और खेल दोनों को समान महत्व देती है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी जैसे आयोजन छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।खेल युवाओं के पूरे विकास का मजबूत जरिया हैं। खेल महाकुंभ के जरिए ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि खेलों में हार-जीत नहीं खेल की भावना महत्वपूर्ण होती है। उन्होने खिलाड़ियों को सफलता के लिये टिप्स देते हुये कहा कि जब स्वयं को कमजोर महसूस करें, तब मजबूत बनने का प्रयास करें। जब डर सताए, तब बहादुर बनें। विजय पाने पर विन्रम रहें।खेल में हमेशा जीत महत्वपूर्ण नहीं होती, बल्कि सतत प्रयास जरुरी होते हैं। आज देश में खेल जगत में नई ऊर्जा एवं नये आयाम लाने के जो प्रयास हुये हैं, उनके माध्यम से गांव-कस्बों के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर जी,युवा भाजपा नेता श्री सिदार्थ बंसल जी,जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवानी गुरूंग जी,युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डे जीआदि ,संबंधित अधिकारीण,कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img