27.3 C
Dehradun
Friday, June 26, 2026


spot_img

दुःखद: कार के गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत

हल्द्वानी, 7 अगस्त, नैनीताल से हल्द्वानी के रस्ते में बल्दियाखान क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की गंभीर रूप से घायल होने से मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू चलाकर शवों को बाहर निकाला। फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही मृतकों के परीजनों को सूचित कर दिया गया है। मृत दम्पति का पंचनामा परीजनों के आने के बाद ही भरा जायेगा फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जायेगा।

जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता उधम सिंह नगर निवासी इजहार खान 32 अपनी पत्नी नारीन खान के साथ घूमने के लिए नैनीताल आ रहे थे। दोनों का वाहन बलियाखान के समीप पहुंचा ही था कि अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने खाई की ओर से ही तेज आवाजें सुनी तो उन्हें वाहन के गिरने का आभास हुआ। जिस पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी गई। उसके पश्चात् पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुँच कर काफी देर तक तक रेस्क्यू मिशन चलाकर शवों को बाहर निकाल कर आगे की कार्यवाई की। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के द्वारा दो ही लोग के नैनीताल आने की पुष्टि की गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पंचनामे एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img