29.2 C
Dehradun
Sunday, August 23, 2026


spot_img

सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव 2 किमी दूर बरामद, SDRF ने चलाया सर्च अभियान

देहरादून, 23 अगस्त 2026। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान तेज पानी के बहाव में डूबे व्यक्ति का शव SDRF ने करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास से बरामद कर लिया। सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया और लगातार तलाश के बाद शव को खोज निकाला।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में स्नान के दौरान एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाश की।

कड़ी मशक्कत के बाद SDRF जवानों ने सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद कर लिया। शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img