31.8 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

कांग्रेस भवन में दिवंगत स्व. तरुण गोगोई जी व स्व. अहमद पटेल जी को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दी श्रद्धांजली

देहरादून, 25 नवम्बर प्रदेश कांग्रेस भवन में असम के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. तरुण गोगोई जी व वरिष्ठ राज्यसभा सांसद स्व. अहमद पटेल जी को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कांग्रेस परिवार के अभिवावक तुल्य इन विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व का स्मरण किया गया।


प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अहमद पटेल जी के निधन का समाचार से कांग्रेस परिवार को अपूर्णीय क्षति पहुंची है उन्होंने लोक सभा और राज्यसभा मे हमेशा मजबूत करने का काम किया, कभी कोई मंत्री पद की लालसा नहीं रखी, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि सुनकर स्तब्ध हूँ। भारत ने एक महान राजनीतिज्ञ, राष्ट्रभक्त, अत्यंत लोकप्रिय और मानवीय संवेदना से परिपूर्ण राजनेता को खो दिया है मुझे सदैव श्री अहमद पटेल जी का स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा। कांग्रेस भवन में सभी नेताओं ने इन दिवंगत आत्माओं को पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का सन्चालन महानगर लाल चंद शर्मा ने किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धस्माना, महामंत्री विजय सारस्वत, महामंत्री नवीन जोशी, महामंत्री राजेंद्र शाह अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img