32.2 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

हल्द्वानी में तेज रफ्तार अर्टिगा ने स्कूटी सवारों को मारी टक्कर, युवक की मौत; दूसरा गंभीर

हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र में बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान अपने साथी के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। दोनों मंगलवार को काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए थे। देर शाम स्कूटी से हल्द्वानी लौटते समय बेलबाबा के पास सामने से आ रही अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, अर्टिगा कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद अरसलान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

कार चालक हिरासत में, जांच शुरू

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त यूपी नंबर की अर्टिगा कार को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img