18.2 C
Dehradun
Sunday, October 11, 2026


spot_img

देहरादून में पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’: 27 लोग गिरफ्तार, 39 वाहन सीज

देर रात तक खुले बार पर कार्रवाई, लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी; 61 लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 39 वाहनों को सीज किया गया।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। विशेष रूप से देर रात अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वाले व्यक्तियों, हुड़दंग करने वालों और निर्धारित समय के बाद भी खुले रहने वाले बार व रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया था।

निर्धारित समय के बाद भी खुला मिला बार, लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति

10 और 11 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के दौरान धोरन रोड स्थित D3 बार में निर्धारित समय के बाद भी संचालन होता पाया गया। इसके साथ ही लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन भी सामने आया।

इस पर पुलिस ने बार संचालक के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई की। साथ ही बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 लोग गिरफ्तार

अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। संबंधित वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज किया गया।

इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। नियमों के उल्लंघन पर कुल 39 वाहनों को सीज भी किया गया।

देर रात घूम रहे 61 लोगों से पूछताछ

पुलिस ने देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 61 व्यक्तियों और युवकों को पूछताछ तथा सत्यापन के लिए संबंधित थानों में लाया। पुलिस के अनुसार, आवश्यक पूछताछ के बाद उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।

वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर 78 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कुल 81 चालान किए गए।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और रात के समय हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चेकिंग अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समय तथा लाइसेंस की शर्तों का पालन करने की हिदायत भी दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img